My Interview in SBI-एक दिन स्टेट बैंक लर्निंग सेण्टर में

Finally, I have gotten Job as I want from SBI and waiting for offer letter. Finally all Job stability related problem has washed out from mind. First of thanks to SBI to provide me a job opportunity in public Place. I am sharing my Interview before SBI Panel. I was in Panel No.3 of Interviewer. They were four in number including a female interviewer. All four had my Bio-Data form. I was not nervous in interview hall but when I was in queued before my interview, I was slightly due to previous candidate reaction. She was telling that all interview of her is based on RBI and SBI. I took a long breath and drank all feeling in a single slurp and enter into room. All four were scattered in different direction of room. I was little confuse to focus which one and said “Good Afternoon”. Sudden A center person said to me to sit down, I got the seat and focused on him. He asked me first question about myself,
Mr. Gautam, कुछ बताइए अपने बारे में
Sir, I am Kirti Kumar Gautam and by education I am an engineer. Currently, I am surviving on blogging.
किस प्लेटफार्म पर ब्लॉग करते है ,फेसबुक पर !
नहीं सर, ब्लॉगर पर .. लोगो से जुड़ने और ब्लॉग को फैलाने के लिए फेसबुक पर हूँ !
आप 2011 के पासआउट है !  अभी तक क्या कर रहे थे ?
सर , मैं PSU के पेपर देता रहता हूँ !फिर फरवरी में एक प्राइवेट जॉब मिली !   उसे मार्च में छोड़ दिया ! फिर बैंक की तैयारी करी और अब यहाँ पर हूँ

आपने एक महीने में ही नौकरी छोड़ दी क्यूँ ?

मैं चाहता हूँ कि  मैं पब्लिक प्लेस पर काम करूँ ! मेरे घर में सब यही चाहते है ! जॉब सिक्यूरिटी नहीं है

जॉब सिक्यूरिटी क्या ? नौकरी तो तुम छोड़ कर आये हो उन्होंने तो नहीं निकला
सर,हमेशा दिमाग में रहता था कि  नौकरी पक्की नहीं है तो छोड़ दी

अगर अब भी सरकारी नहीं मिली ,फिर
कोई बात नहीं! प्राइवेट नहीं करूँगा ! मैं चाहता हूँ कि मेरा काम किसी को सीधा फायदा दे ! मैं किसी के नीचे काम नहीं कर सकता ,या जहाँ कुछ नियम कायदे ना हो

यहाँ पर भी तो किसी के नीचे ही काम करोगे
यहाँ पर किसी बात को कहने के नियम कायदे है !  हर एक का एक कार्यक्षेत्र है उसमे कोई दखल नहीं देता ! और बिना मतलब का दबाव नहीं रहता !आप अपने काम के लिए जिम्मेदार है ना कि पुरे  रिजल्ट के

तो फिर बैंक क्यूँ ?
बैंक में मेरे पापा भी  है ! एक तो वो चाहते है दूसरा बैंक का जॉब एन्वीरोमेंट  भी बहुत अच्छा है ! सभी ब्रांच ए . सी . है ! दिन -दिन की नौकरी है ! एक सोशल लाइफ भी है  मैं चाहता हूँ कि  मैं लोगो के सीधा काम आऊं

आपके पापा किस ईयर में बैंक की सर्विस में आये 
मालुम नहीं सर! पापा से कभी पूछा नहीं

पापा किस स्केल के अधिकारी है
सर , ये भी नहीं पता,   लेकिन वो ब्राँच  मेनेजेर है

आप कहाँ -2 घुमे है
सर,हमने साउथ लगभग पूरा देखा है ,मुंबई ,जयपुर कोलकाता और फिलहाल हम मलेशिया और सिंगापुर से वापस आये है ! इसी अगस्त में

कुछ सहारनपुर के बारे में बताओ

कुछ सहारनपुर के बारे में बताया और उन्होंने कह दिया “Good Luck”

©2012, copyright Kirti Gautam

0
0
  

Share and Enjoy

  • Facebook
  • Twitter
  • Delicious
  • LinkedIn
  • StumbleUpon
  • Add to favorites
  • Email
  • RSS
  • http://www.blogger.com/profile/12221338831407593333 Pradeep Kumar

    congrats bhai